फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उप प्रधानों निर्वाचन की प्रक्रिया 26 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदाें पर उप निर्वाचन के लिए समय सारिणी तय कर दी गई है। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। चुनाव की समस्त प्रक्रिया 26 जुलाई को होगी। जिले में पांच पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


26 को होगा उप प्रधानों का चुनाव
चुनाव सारिणी घोषित, चुनाव अधिकारी भी तैनात किए गए


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक रिक्त उप प्रधानों के निर्वाचन के लिए 26 जुलाई को 10 बजे नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 बजे से नाम वापसी होगी। 12:30 बजे चुनाव चिह्न आवंटित होगे और 1:30 बजे 3:30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी ही करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में रिक्त उप ग्राम प्रधानों के पदो पर निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए ग्राम पंचायत सिसैया (खटीमा) के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु पनेरू और चंद्रकला, ग्राम पंचायत मटिहा (सितारगंज) के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जसवीर सिंह और सुखलाल राणा, ग्राम पंचायत विजयनगर (गदरपुर) के लिए ग्राम विकास अधिकारी दीपक असगोला और सुधेंघु सरकार, ग्राम पंचायत रायपुर (गदरपुर) के लिए ग्राम विकास अधिकारी एसपी मल और कुमारी गुरमीत कौर और ग्राम पंचायत शिवराजपुर पट्टी (जसपुर) के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजपाल सिंह चौहान और धरमवीर सिंह चौहान को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें