फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रदर्शन कर बंद की गई पुलिया को खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पानी की निकासी के लिए बनी नाली पर डाली गई पुलिया को मिट्टी डालकर बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को ग्राम गदरपुरा के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लीना चंद्रा को सौंपा। बताया कि क्षेत्र के एक किसान के खेत में नाली और पुलिया का निर्माण किया गया था। किसान की ओर से पुलिया के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। तहसीलदार लीना चंद्रा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेकर पटवारी सतपाल बाबू को मौके पर भेजा। उन्होंने जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई और पानी की निकासी को सुचारू कराया। प्रदर्शन में अली मोहम्मद, अनिल कुमार, अब्दुल अजीज, अख्तर अली, अमीर अहमद, शफीक अहमद, तस्वीर अहमद, नूर मोहम्मद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें