फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम अंडर-14 क्रिकेट के लिए 72 खिलाड़ी चयनित

Tue, 18 Aug 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर के ब्राइट स्टार्ट में ट्रायल के दौरान प्रदर्शन करते छात्र खिलाड़ी।
विज्ञापन
जसपुर। ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रथम अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की चयन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। विभिन्न विद्यालयों के 1000 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। ट्रायल के विभिन्न चरणों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 72 खिलाड़ियों का अगले चरण के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय की एकेडमी में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सीबीएसई की ओर से नियुक्त सिलेक्टर्स और ऑब्जर्वर्स की देखरेख में किया गया। चयनित 72 खिलाड़ियों में ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के सात खिलाड़ी यशवीर कांबोज, आलोक कुमार, अक्षांश गहलोत, हर्षित, अगमजोत सिंह कंवर, तनिष्क चौहान और शौर्य अरोरा भी शामिल हैं। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के बीच नॉर्थ जोन प्रथम टीम के गठन के लिए लीग मुकाबले कराए जाने हैं। लगातार बारिश के कारण सीबीएसई ने फिलहाल इन मुकाबलों को स्थगित कर दिया है। मौसम सामान्य होने के बाद मुकाबले विद्यालय की एकेडमी के मैदान पर ही कराए जाएंगे। इन्हीं मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सीबीएसई के सिलेक्टर्स और ऑब्जर्वर्स को स्मृति-चिह्न एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहां विद्यालय के संस्थापक सुनील कांबोज, चेयरमैन अमित कांबोज, डायरेक्टर सुमित कांबोज, दीपक मारवाहा, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें