सितारगंज में गांव धनखेड़ा की महिलाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने जिला परियोजना अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर क्षेत्र में आंगनबाड़ी नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में गांव धनखेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद सृजित किया गया था, जिसमें गांव की कई महिलाओं ने आवेदन किया। आरोप है कि नियमों के विरुद्ध दूसरे गांव (ग्राम औदली) की महिला को नौकरी दे दी गई है। धनखेड़ा की महिलाओें ने नियुक्त महिला को तत्काल रूप से बर्खास्त करने की मांग की है। वहां कंचन देवी, मंगलेश, कलावती, नीतू, सुमन, दीपा राणा, इंद्रवती, तुलसी राना आदि थे।