फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित स्थान की सफाई शुरू, तीन दिन में शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका ने सब्जी मंडी शिफ्ट कराने को चिह्नित स्थान की सफाई कराना शुरू कर दी है। सब्जी मंडी हटाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं की चौथे दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। एसडीएम के निर्देश के बाद पालिका ने सरकारी अस्पताल के पास चिह्नित स्थान की सफाई कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहां मुस्तकीम, राजीव कुमार, रामा पहलवान, रामगोपाल, अजय कुमार, संतोष कुमार, जमील अहमद, रईस अहमद, राजकुमार, सचिन, राजू आदि थे। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सब्जी मंडी को पानी की टंकी के पास ही शिफ्ट कराया जाएगा, जिसकी सफाई के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए हैं। ईओ फईम खां ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मौके की सफाई शुरू करा दी गई है। दो तीन दिन में काम पूरा होते ही मंडी को शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें