फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड के नये परिसीमन पर भड़के सिंह कालोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम वार्डों के परिसीमन में शहर की सिंह कॉलोनी के एक हिस्से को बंगाली कॉलोनी में मिलाने के खिलाफ सिंह कॉलोनी के लोग मुखर हो गए हैं। उन्होंने विकास भवन में प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया और सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की। मंगलवार को विकास भवन पहुंचे सिंह कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नगर निगम वार्डों के नए परिसीमन में सिंह कॉलोनी की गली नंबर 11, 12, 13 को सिंह कॉलोनी से पृथक कर आदर्श इंदिरा कॉलोनी में शामिल किया जा रहा है। यह कॉलोनी वासियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वार्डवासियों ने सीडीओ आलोक कुमार पांडेय को सौंपे ज्ञापन में वार्ड के नये परिसीमन पर आपत्ति जताई। सिंह कॉलोनी को पूर्व की तरह शांति विहार कॉलोनी के साथ रखने की मांग की। इनमें भूपाल सिंह रावत, प्रभा रावत, उमा देवी, मुनेश, शोभा शर्मा, ओमप्रकाश, लक्ष्मण सिंह, राजकुमार, जानकी, रेखा शर्मा, सुरेश कुमार, कमला देवी, महावीर सिंह, रमेश चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें