रुद्रपुर। सात जनवरी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर भुड़िया तहसील खटीमा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन होगा। प्रभारी डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शिविर में लोगों को निशुल्क विधिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ समस्त जिला तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टाल लगाकर आम जनता को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। शिविर में जाति, आय, निवास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।