फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए 70 वर्षीय बुजुर्ग को किया था होम क्वारंटीन, जांच हुई तो आया कोरोना संक्रमित

Wed, 08 Jul 2020 04:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
खटीमा के राजीवनगर में बेरिकेटिंग कराते तहसीलदार यूसुफ अली। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मंगलवार को 5 जुलाई को भेजे कोरोना वायरस जांच के 14 सैंपल की रिपोर्ट दिल्ली से आई। जिसमें हॉट स्पॉट दिल्ली से आया 70 वर्षीय होम क्वारंटीन बुजुर्ग कोरोना संक्रमित निकाला, जबकि 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन


संक्रमित बुजुर्ग के होम क्वारंटीन होने पर घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी शाम तक जारी थी। तहसीलदार ने राजीवनगर में बैरिकेडिंग कराई। नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए राजीव नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को होम क्वारंटीन किया गया था, जो 4 जुलाई को बस से लायन्स स्कूल जांच केंद्र में आया और 60 वर्ष से अधिक उम्र के चलते सैंपल लेकर होम क्वारन्टीन कर दिया था।

अब संक्रमित के घर के आसपास के हिस्से को कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर सील करने के लिए प्रशासन को पत्र भेज दिया है। परिवार के लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। बताया कि वर्तमान में एक जुलाई से सभी सैम्पल जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं। देर शाम तक संक्रमित बुजुर्ग को रुद्रपुर भेजने के ले स्वास्थ्य टीम जुटी थी।
विज्ञापन


बताया गया कि परिवार के सदस्यों को लेकर भी सर्वे किया जा रहा है। यात्रा इतिहास आदि को भी खंगाला जा रहा है।  इस मामले में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कंटेनमेंट जोन घोषित करने की संस्तुति कर दी है। जिले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।

तहसीलदार यूसुफ अली ने उक्त क्षेत्र का जायजा लिया और बेरिकेटिंग कराई। बताया कि बेरिकेटिंग करा दी है। इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली, नुपुर पांडे ने 16 लोगों की स्क्रीनिंग कर मुंबई व पीलीभीत से आए एक-एक व्यक्ति को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें