फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर में लगेंगे 70 हैंडपंप, भीषण गर्मी में नहीं भटकना पड़ेगा

Tue, 14 Apr 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम गर्मी से राहत देने के लिए क्षेत्र में 70 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। अब राहगीरों को भीषण गर्मी के बीच गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से क्षेत्र में 70 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर निगम की ओर से राहगीरों को गर्मी में राहत देने के लिए प्याऊ और वाटर कूलर लगाने की भी योजना प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि हैंडपंप लगाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से टेंडर प्रक्रिया हो गई है। लगभग 90 लाख की लागत से क्षेत्र में 70 हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने लिए स्थान चिह्नित हो गए हैं। इसके अलावा प्याऊ व वाटर कूलर लगने के लिए सार्वजनिक स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जहां सर्वाधिक लोगों की आवाजाही है और आसपास पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं वहां हैंडपंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुधरी पेयजल व्यवस्था
काशीपुर। रोडवेज डिपो में पिछले एक सप्ताह से सबमर्सिबल मोटर खराब हो गई थी जिससे पेयजल की व्यवस्था चरमरा गई थी। अब नया सबमर्सिबल बोरवेल लगाने के लिए बाद बस अड्डे पर पेयजल की व्यवस्था सुधर गई है। वर्षों पुरानी मोटर पूरी तरह से खराब हाे चुकी थी जिसके बाद पेयजल संकट गहरा गया था। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि नया बोरवेल लगने के बाद पेयजल व्यवस्था सुधर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें