सितारगंज। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को सितारगंज में शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें 66 दिव्यांगों का पंजीकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, कानपुर की ओर से आयोजित शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर वितरित किए गए।
व्हीलचेयर के लिए 12 बुजुर्गों का चयन किया गया। शिविर में बीडीओ सीआर आर्य, तरन्नुम, संजय जोशी, नंद कुमार, उमेश शर्मा आदि रहे। संवाद