सितारगंज। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को परखने और उनमें ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय पीजी महाविद्यालय सितारगंज में भारत बौद्धिक परीक्षा 2.0 का आयोजन किया गया। परीक्षा में महाविद्यालय के 64 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. सविता रानी ने परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के बाद प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बौद्धिक गतिविधियां विद्यार्थियों में ज्ञान अर्जित करने की ललक बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सविता रानी ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी प्राध्यापकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यहां डॉ. गीतांजलि मिश्रा, डॉ. अजय लटवाल, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।