फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमता की बेटी ने यूके मे मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता से सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री ने यूके में आयोजित मिसेज इंडिया 2019 की सौंदर्य प्रतियोगिता में 30 वें स्थान में जगह बनाई है। प्रतियोगिता का फाइनल अप्रैल में होगा।
विज्ञापन

गुरु नानक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्ण सिंह की पुत्री राजदीप कौर महरोक ने यूके में आयोजित 2019 मिसेज इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता 30वां स्थान पाकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण सिंह और मां सुरेन्द्र कौर ने बताया कि राजदीप की प्राथमिक शिक्षा नगर के नवजीवन शिक्षा केंद्र और इंटरमीडिएट की शिक्षा रुद्रपुर के गुरुनानक कन्या विद्यालय में हुई थी। जालंधर से विज्ञान में स्नातक राजदीप शुरू से ही शिक्षण प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही हैं। राजदीप की शादी दंत सर्जन डॉ. तरलोक सिंह से हुई। दो बच्चों की मां राजदीप कुशल ग्रहणी है। बताया कि उनका कभी भी माडलिंग या सौंदर्य इंडस्ट्री से कोई सरोकार नहीं था। टेलीफोन पर हुई वार्ता में राजदीप ने कहा कि सौंदर्य विचारों और भावनाओं में होता है ना कि शरीर में। उनकी इस उपलब्धि पर सीनियर सिटीजन नानकमत्ता के राजेंद्र तिवारी, करतार सिंह खिंडा ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें