फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बरखेड़ापांडे के ग्राम प्रधान को किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने ग्राम बरखेड़ा पांडे के प्रधान सरफराज को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


बरखेड़ा पांडे निवासी प्रधान पद पर चुनाव हारी कल्पना की ओर से दायर की गई पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए विहित प्राधिकारी/ संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने सात फरवरी 2019 को दिए आदेश में सरफराज का प्रधान पद पर निर्वाचन निरस्त कर दिया था। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नामांकन के समय सरफराज की आयु 21 वर्ष से कम होने को आधार माना था। विहित प्राधिकारी के इस फैसले के खिलाफ सरफराज ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील (04/2019) दायर की।
विज्ञापन


इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश हीरा सिंह बोनाल ने सरफराज का निर्वाचन निरस्त करने संबंधी विहित प्राधिकारी के सात फरवरी 2019 के आदेश को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायालय के इस आदेश के अनुपालन में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने मो. सरफराज को प्रधान पद पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें