सितारगंज में बीआरसी सभागार में बृहस्पतिवार को निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान ने बैठक की। उन्होंने एसडीएमआईएस (स्कूल जिला प्रबंधन सूचना प्रणाली) जिला स्तर के सभी निजी स्कूलों से प्रत्येक बच्चे की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर 35 बिंदुओं की सूचना मांगी गई है, जिन्हें पूरा करना स्कूलों की जिम्मेदारी है। ऐसे स्कूलों के प्रबंधक जो बैठक में मौजूद नहीं रहे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहां मो. सगीर, हृदयेश चौहान, महेश राणा, मो. हारिस आदि थे।