काशीपुर। हरियाणा में छह दिवसीय नेशनल स्कूल चैंपियनशिप 2018-19 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य की टीम में काशीपुर के चार खिलाड़ियों का चयन किया है।
10 से 14 जनवरी तक हिसार हरियाणा में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल स्कूल गेम में अंडर-14 हॉकी उत्तराखंड की टीम में कविता मॉडर्न पब्लिक हाईस्कूल काशीपुर के दिपांशु असवाल, लवीश कुमार, बॉबी, विवेक शर्मा प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके लिए डेढ़ माह पहले रुद्रपुर में राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता हुई। बेहतर प्रदर्शन करने पर चारों छात्रों का राज्य की टीम के लिए चयन हुआ है। कक्षा आठ के छात्र दीपांशु राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पूर्व प्रतियोगिता में जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। वैभव प्रताप सिंह, दिगंबर सिंह, रवि शंकर शर्मा और स्कूल प्रबंधक ने शुभकामनाएं दी है।