फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को शोभायात्रा में शामिल प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर प्रत्याशी सुरेश कोली ने फीता काटकर किया। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, शिव परिवार, मां शेरावली, माता संतोषी, गणेश और अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल रही।

गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शहर के इंद्राचौक, डीडीचौक, गांधी पार्क होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। व्यापारियों ने शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई। बुधवार को मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में सत्संग कीर्तन, भोग और भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


वहां कार्यक्रम संयोजक बिट्टू वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, राहुक कुमार वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, वीर रजौरिया, राजू वाल्मीकि, रोहताश बत्रा, बलदेव छाबड़ा, दिवाकर पांडे, दिलीप अधिकारी, सोनू अनेजा, सुनील कालरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें