रुद्रपुर में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने जिले में 22 दरोगाओं के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। रम्पुरा चौकी इंचार्ज को थाना काशीपुर, विनोद फर्त्याल प्रभारी चौकी बाजार (खटीमा) से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी, सुरेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी चकरपुर से थाना नानकमत्ता, एसआई पंकज कुमार को साइबर सेल से प्रभारी चौकी चकरपुर, मनोज कोठारी प्रभारी चौकी प्रतापपुर से विवेचना सेल, अशोक कांडपाल थाना नानकमत्ता से साइबर सेल (एसओजी), गणेश दत्त भट्ट थाना नानकमत्ता से थाना गदरपुर भेजा गया है। इसके अलावा योगेश कुमार थाना नानकमत्ता से प्रभारी चौकी प्रतापपुर, नरेश पाल सिंह प्रभारी चौकी शक्तिफार्म से प्रभारी चौकी सूर्या, जनार्दन भट्ट थाना सितारगंज से प्रभारी चौकी दरऊ, रमेश चंद्र तिवारी प्रभारी चौकी दरऊ से प्रभारी चौकी रम्पुरा, सतेंद्र बुटोला थाना गदरपुर से प्रभारी चौकी दोराहा, दिनेश फर्त्याल प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से प्रभारी चौकी बांसफोड़ान, प्रदीप पंत प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा से प्रभारी चौकी बाजार (खटीमा), दीपक जोशी थाना बाजपुर से थाना काशीपुर, सुधाकर जोशी प्रभारी चौकी पैगा से प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा, प्रवीण सिंह पुलिस कार्यालय से प्रभारी चौकी शक्तिफार्म, प्रहलाद सिंह पुलिस लाइन से थाना सितारगंज, मुकेश मिश्रा पुलिस लाइन से थाना रुद्रपुर, अकरम अहमद पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता, सरोज कंबोज थाना आईटीआई से प्रभारी चौकी पैगा में भेजी गई हैं।