फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनगर में ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपुरी के खुरियाखत्ता प्लाट नंबर सात और आठ से शांतिनगर को जोड़ने वाली एक किलोमीटर सड़क का निर्माण क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का की विधायक निधि से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने के आरोप में रविवार को ग्रामीण दीवान रावत और भीमचंद रजवार के नेतृत्व में ग्रामीण लामबंद हो गए। उन्होंने ठेकेदार पर सड़क की साफ-सफाई कराए बगैर डामरीकरण का काम करने का आरोप लगाते हुए निर्माण रुकवाकर श्रमिकों को भगा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि गुणवत्ता के अभाव में सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वहां प्रवीन सिंह कोरंगा, गोपाल सिंह, पार्वती देवी, कमला देवी, नंदी देवी, जानकी देवी, उमा देवी, आदि थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें