काशीपुर। पवित्र काबा शरीफ के तवाफ के साथ हज मुकम्मल करने के बाद हाजियों के जत्थे अपने वतन को वापस लौटने लगे हैं। काशीपुर और आसपास क्षेत्रों से गए हज आजमीनों के लौटने पर उनके संबंधियों और परिचितों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
आजमीनों से मिलने वालों ने मक्का से लाई गई खजूरों और आब-ए-जमजम का फैज उठाया। हज यात्रा पूरी कर हज आजमीन अपर जिला जज मो. सुल्तान, सुल्तान हैदर, बाबा भुल्लन शाह दरगाह कमेटी के सदर अमन खान अजहरी की वालिदा रानी खान, मोहम्मद सलीम खान-जेबा खान, सेवानिवृत्त लेखपाल जरगाम खान-अफरोज, महुआखेड़ागंज के पूर्व चेयरमैन अब्दुल हसन-नसीमा बेगम, नूरूद्दीन सिद्दीकी-सायरा बानो, समेत तमाम हाजी काशीपुर वापस लौट आए हैं। हाजियों के लौटने पर परिचितों व रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया।