फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रहे 1200 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में यूजी और पीजी के प्रथम सेेमेस्टर में कुल 2515 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन


सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर हुए छात्र संगठनों के आंदोलन के बावजूद प्रवेश के इच्छुक करीब 1200 छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल सका। शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर में 1138, बीकॉम में 480 और बीएससी में 353 विद्यार्थियों ने एडमिशन कराए हैं।

इसके अलावा एमए प्रथम सेमेस्टर में 350, एमकॉम में 120 व एमएससी में 74 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए। प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट ने बताया कि सीमित सीटों, प्राध्यापकों व कक्षा कक्षों की कमी के कारण सभी बच्चों को प्रवेश दे पाना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस सत्र में प्रवेश के लिए पहुंचे लगभग 1200 युवाओं को एडमिशन नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से नए सत्र की सभी कक्षाओं में पढ़ाई शुरु हो जाएगी। कक्षाओं के सामने समय सारिणी चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें