फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुकटी देवरिया को पालिका में शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। ग्राम चुकटी देवरिया के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव को नगरपालिका में शामिल करने का विरोध किया है। ग्राम प्रधान आशा वर्मा के साथ कई ग्रामीण सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम चुकटी को संयुक्त प्रांत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत ने बसाया था। इसे देश में मॉडल के रूप में विकसित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बसाया गया था। यह देश की धरोहर है। देश के राष्ट्रपति एपीजे कलाम ने इस ग्राम को निर्मल ग्राम के रूप में पुरस्कृत भी किया गया था। कहा कि ग्राम सभा को नगरपालिका में शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर गांव को पालिका में जोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कमलेंद्र सेमवाल, किशन चंद तिवारी, देवकी परिहार, भूपाल सिंह रावत, मोहन सिंह भंडारी, जीत सिंह परिहार, रंजीत सिंह नगरकोटी, नीमा नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें