फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रुबेला टीकाकरण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर में सोमवार को रुबेला टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन 1265 बच्चों को टीके लगाए गए। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में मेयर उषा चौधरी और चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. टम्टा ने बताया कि नौ माह से लेकर 15 साल तक के बच्चों को रुबेला टीका लगाया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. अमर जीत सिंह साहनी ने बताया कि टीम में 11 एएनएम, तीन सुपर वाइजर, पांच आशा फेसीलेटर, एक ब्लॉक समन्वयक ने बूथ रेलव स्कूल, गुरुनानक जूनियर स्कूल, कुमाऊं चिल्ड्रन स्कूल में 1574 के लक्ष्य के विपरीत 1265 बच्चों को रुबेला का टीका लगाया। कार्यक्रम में डॉ. कमल जीत सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, सुपरवाइजर आरसी श्रीवास्तव, आनंदी चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें