फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस जे में मीनल ने हासिल किया 32वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर की बेटी मीनल चावला ने यूपी पीसीएस जे की परीक्षा में 32 वां स्थान प्राप्त किया है। मीनल वर्तमान में रानीखेत में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। उनके पति भी वाराणसी में न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं। उनकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी गदरपुर की निवासी मीनल ने एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस जे 2013 की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मीनल ने बीते 25 सितंबर को घोषित दिल्ली ज्यूडिशियल परीक्षा में 27 वां स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि से परिजन खुश थे कि शुक्रवार को यूपी पीसीएस जे के घोषित परीक्षाफल में बेटी की एक और उपलब्धि ने खुशी को दोगुना कर दिया।

बेटी की इस सफलता पर मां चंचल चावला और पिता सुरेंद्र चावला का कहना है कि मीनल ने उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मीनल का एक भाई संचित बाबा ठाकुर सीड्स फैक्ट्री के मालिक हैं और दूसरा भाई आकाश जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में एलएलबी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मीनल के पति आशुतोष तिवारी ने भी वर्ष 2013 में पीसीएस जे परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दो साल न्यायिक मजिस्ट्रेट के रुप में बागेश्वर में काम किया था। इसके बाद उनका तबादला वाराणसी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें