फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बंधक बनाकर पीटा फिर सौंपा बेटी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। घर छोड़कर अपनी अलग दुनिया बसाने जा रहा प्रेमी युगल युवती के परिजनों के हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी युवक को बंधक बनाकर पीटा। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत में उनकी शादी कराने पर रजामंदी हो गई। प्रेमी के साथ सात फेरे लेने के बाद युवती ससुराल के लिए विदा कर दी गई।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी के ग्राम ब्रह्मनगर निवासी एक युवती काशीपुर में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती थी। एक वर्ष पूर्व उसकी थाना कुंडा के ग्राम शिवराजपुर पट्टी निवासी एक युवक से जान पहचान हो गई। मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गईं और दोनों ने अपनी अलग दुनिया बसाने की ठान ली। बृहस्पतिवार को युवती कपड़े व जेवर आदि समेटकर अपने घर से निकल गई। उसके घर छोड़कर जाने की भनक परिजनों को लग गई। इसी बीच किसी ने युवती के परिजनों को दोनों के चैतीमोड़ की ओर जाने की सूचना दी। युवती के परिजनों ने घेराबंदी कर कुंडेश्वरी रोड से बाजपुर रोड की तरफ जाने वाली बहल्ला नदी की सड़क पर दोनों को पकड़ लिया। परिजन प्रेमी युगल को ब्रह्मनगर ले गए। जहां प्रेमी को बंधक बनाकर युवती के सामने ही उसकी पिटाई की। परिजनों ने युवती को भी पीटा। इस दौरान युवक के परिजनों ने समझौते के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को शामिल किया। शाम को हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच प्रेमी युगल का विवाह किए जाने की सहमति बन गई। विवाह की औपचारिकता के बाद युवती को देर शाम उसके पति के साथ ससुराल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें