काशीपुर। हरियाणा में उपजे तनाव के चलते चंडीगढ़, जैसलमेर की दो यात्री रेलगाड़ियां रद्द होने से स्थानीय यात्री परेशान रहे। काशीपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक रामसुख ने बताया कि अमृतसर से लालकुआं आने वाली ट्रेन संख्या 14616 शनिवार की शाम काशीपुर नहीं पहुंची।
यही ट्रेन रविवार को रात 1:10 बजे पर अमृतसर के लिए वापस लौटनी थी। रामनगर से जैसलमेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 25014 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यह ट्रेन रोज रात को 10:23 बजे काशीपुर रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए रवाना होती है। यह दिल्ली होकर जाती है।