फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश नहीं लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण जहां बैंक बंद रहे वहीं रविवार को छुट्टी होने के कारण भी बैंक बंद रहे। शुक्रवार दोपहर एटीएम में डाला गया कैश रविवार तक अधिकांश जगह खत्म हो गया। शहर के मुख्य बाजार स्थित विभिन्न निजी बैंको के एटीएम में कैश की किल्लत रही। नैनीताल हाइवे पर स्थित एचडीएफसी एटीएम में कैश की समस्या रही। मुख्य बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंको में इस माह अधिक छुट्टियां होने के कारण लोगों की समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें