फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरलोडिंग के 600 और तेज रफ्तार के 1132 मामले पकड़े

Thu, 19 Mar 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग की कार्रवाई और जागरूकता अभियानों का वाहन चालकों पर असर नहीं पड़ रहा है। न ओवरलोडिंग रुक रही है और न रफ्तार पर नकेल कस रही है। हर माह ओवरलोडिंग के सैंकड़ों और तेज रफ्तार के हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बनती है। समय-समय पर प्रशासन भी इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश परिवहन विभाग को देता रहा है। परिवहन विभाग चालान करने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाता है लेकिन इसका वाहन चालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
परिवहन विभाग की फरवरी की रिपोर्ट के अनुसार यात्री वाहन में ओवरलोडिंग के 600 तो भार वाहनों में 155 मामले पकड़े गए। फरवरी में विभाग ने तेज रफ्तार के 1132 मामले पकड़े। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक परिवहन विभाग ने तेज रफ्तार के 12,114 मामलों में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-कोट:

ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर लगातार नजर रखी जा रही है। तेज रफ्तार पर ऑटोमेटिक कैमरे से भी ऑनलाइन चालान हो रहे हैं। अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
-नवीन सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें