फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिवाली पर 60 क्विंटल फूलों से महकेंगे घर और प्रतिष्ठान

Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली पर्व पर लोगों में घरों व प्रतिष्ठानों को फूलों की लड़ियों सजाने का क्रेज दिनोंदिन बढ़ रहा है। वहीं इस बार फूलों की कीमतों में भारी उछाल आने से फुटकर बिक्री पर खासा असर पड़ गया है। बताते हैं शहर में लगभग 50 से 60 क्विंटल फूलों की दीपावली पर खपत हो जाती है।
विज्ञापन

फूल विक्रेता विकास पुष्पक बताते हैं कि दिल्ली से आने वाला गेंदा, गुलाब व गुलदाबी के दामों में भारी उछाल आ गया है। इसकी मुख्य वजह फसल के दौरान बारिश होना है। बताया दिल्ली में थोक भाव में गेंदा 180 से 220, गुलाब 500 से 800 रुपये और गुलदाबी 800 से 1000 रुपये प्रति किलो है। वहीं संजय ने बताते हैं जब दीपावली नवंबर माह में होती है तब फूलों के दाम कम होते हैं। क्योंकि उस दौरान सीजन होता है। इस बार दीपावली अक्तूबर में होने से फूलों की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं होने से फूलों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। बताया बाजार में फुटकर में एक मीटर की गेंदा फूल की एक लड़ी 30 से 50 रुपये बिक रही है। जबकि कोलकाता से कमल का फूल 40 रुपये में मिल रहा है, जिसकी बाजार में कीमत 80 से 100 रुपये तक प्रति फूल है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें