फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय संरक्षण के लिए प्रदेश में बनेंगी 60 गोशाला : अंथवाल

Tue, 30 Apr 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर गोशाला के निरीक्षण के दौरान गाय को गुड़ खिलाते आयोग अध्यक्ष अंथवाल। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर/ काशीपुर। उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि गोवंश सुरक्षा और संरक्षण के अंतर्गत प्रदेश में 60 गोशालाओं का बजट मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी, खटीमा, जसपुर, गदरपुर, बाजपुर सहित अन्य स्थानों पर राज्य भर में गोशालाएं संचालित की जाएंगी। सोमवार शाम आयोग अध्यक्ष अंथवाल ने कहा कि पालतू गाय पर ज्यादती होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए मसौदा तैयार किया जाएगा। गो रक्षा के प्रांत प्रमुख यशपाल राजहंस की अगुवाई में विहिप कार्यकर्ताओं ने आयोग अध्यक्ष को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। वहां सत्यभूषण सिंघला, संजय मित्तल, जगदीश गोयल, भोगराज गर्ग, डॉ. विनय चौहान आदि थे। इधर काशीपुर पहुंचने पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अंथवाल को बलदेवा धाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर गोवंश के लिए एंबुलेंस, मृतक गोवंश के लिए भूमि उपलब्ध आदि की मांग की। वहां अभिषेक ठाकुर, डाॅ. मुकेश कुमार दुमका, अश्वनी सैनी, दीपक जोशी, मोहित सक्सेना, सचिन शर्मा, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें