फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर ट्रैक सुधार के लिए 5.77 करोड़ मंजूर

Tue, 21 Apr 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वात्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परियोजना सूची जारी की है। इसमें लालकुआं से काशीपुर जंक्शन रेलखंड पर ट्रैक अपग्रेड की मंजूरी मिली है। काम के लिए 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

लालकुआं-काशीपुर रेलखंड कुमाऊं और तराई क्षेत्र को जोड़ता है। यह कार्य यात्रियों और मालगाड़ी दोनों के लिए लाभकारी होगा। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण से दुर्घटना की आशंका कम होगी। साथ ही भविष्य में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी। यह क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इससे क्षेत्र के व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
नवीनीकरण से ट्रैक की गुणवत्ता बेहतर होगी। इससे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। यह परियोजना क्षेत्र के कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।
संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें