काशीपुर। पंचायत के उप चुनाव में काशीपुर विकासखंड में 56 वार्ड सदस्य निर्विरोध हो गए है जबकि 19 वार्ड में चुनाव होगा। इन वार्ड में 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और रविवार को 12 ने अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि काशीपुर विकासखंड में 77 वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे जिनके के लिए उपचुनाव होगा। बताया कि शिवलालपुर डल्लू के दो वार्ड में किसी ने भी आवेदन नहीं किया जिस पर यह वार्ड अब भी खाली रह गए हैं। आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा।
21 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
बाजपुर। पंचायत उप चुनाव में रविवार को वार्ड सदस्यों के 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। ब्लाक क्षेत्र में अब 61 वार्ड सदस्यों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी सुरेश पंत और एडीओ पंचायत सतीश सैनी ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के 124 रिक्त वार्ड सदस्यों के पदों पर 174 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। रविवार को 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जांच में तीन पर्चे खारिज हो चुके हैं।