फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत व सपना मंडल ने जीती फर्राटा दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुनानक एकेडमी के क्रीड़ा मैदान में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय छह दिनी खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू लता सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सितारगंज ब्लॉॅक के आठ संकुल स्तर से जीते विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रथम दिन सिसौना संकुल के प्रतिभागी छाए रहे। 100 मीटर दौड़ में सिसौना के अक्षत साहनी ने बालक वर्ग व बालिका वर्ग में नानकमता की सपना मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक तथा बालिका वर्ग 600 मीटर और 800 मीटर दौड़ में सिसौना के तरुण हालदार, कुमकुम बाईन, प्रदीप बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में अंजनिया के सत्यम राणा, लंबी कूद में नानकमत्ता की प्रिया मंडल ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नगद पुरस्कार उनके खाते में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना ने की। वहां बीडीओ विधि उपाध्याय, बीईओ इंदरजीत सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक तरसेम सिंह, रविंदर कौर, मनिंदर सिंह खालसा, प्रशांत विश्वास, नेमचंद मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें