रुद्रपुर। शिक्षा विभाग में ऊधम सिंह नगर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 43 प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के तबादले कर दिये हैं। इनमें 38 तबादले अनुरोध के आधार पर किए गए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात दो अध्यापकों का तबादला सुगम से दुर्गम में किया गया है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात तीन अध्यापकों का दुर्गम से सुगम में तबादला किया गया है। सभी के तबादले जिला व ब्लॉक स्तर पर ही हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रवि मेहता ने बताया कि सभी अध्यापकों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र तैनाती लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।