गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से मकर संक्रांति पर्व और समिति की 16वीं वर्षगांठ पर कलाकारों ने लोक संस्कृति की छठा बिखेरते हुए समां बांध दिया।
रविवार को राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकगीत, गजल, छोलिया नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल पांडे, पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, विशिष्ट अतिथि एसएस पब्लिक स्कूल के सचिव संजय सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। वहां भूपेंद्र सिंह बिष्ट, बलराम आर्य, कुंदन सिंह बिष्ट, डिगरदेव पांडे, मनोज गुंबर, टीकम खेड़ा, अनिल सिंह, धर्मचंद खेड़ा आदि मौजूद रहे।