रुद्रपुर। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने तहसील में 29 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक बांटे। इस दौरान बीमारी के इलाज, पुत्री के विवाह और भरण पोषण आदि जरूरतों के लिए 3 लाख 75 हजार की धनराशि के चेक बांटे गए। शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान रेखा मंडल, दिनेश कुमार, भामा देवी, राम किशन, हेम शंकर, शेर सिंह, कलावती, राजकुमारी, करन सिंह, रवि विश्वास आदि को चेक बांटे गए। वहां कुंदन लाल खुराना, लवी सहगल, विपिन जल्होत्रा, डीएन यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौधरी आदि थे।