फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कालोनियां अभी भी है जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के बाद भी कई कालोनियों में जलभराव की स्थिति बरकरार है। नालियों की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों के सामने ही पानी का तालाब सा बन गया है। ऐसे में घरों के सामने सड़कें नहीं होने से लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। ग्राम निझड़ा आंशिक में प्रॉपर्टी डीलरों ने कालोनी तो काट दी। लेकिन पानी की निकासी के लिए नालियों और सड़कों का निर्माण नहीं कराया। लोगों ने सस्ते में प्लॉट तो खरीद लिए। अब बारिश में जलभराव होने से उन्हें फजीहत उठानी पड़ रही है। खाली भूखंडों में जमा पानी और गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि करीब 200 से अधिक परिवार है जो जलभराव और गंदगी से पीड़ित है। इस समस्या के लिए न तो प्रधान और न ही कोई जन प्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें