किच्छा। गुरु पूर्णिमा के मौके पर मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर में हवन व पूजा-अर्चना के बाद रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 51 लोगों ने रक्तदान किया।
तुलसीधाम मंदिर के संत महापुरुष राजेंद्र कुमार महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला सत्संग मंडल की सदस्यों ने भजन कीर्तन किया। जवाहर लाल नेहरू ब्लड बैंक की टीम ने 51 लोगों की जांच कर ने रक्त लिया। इस मौके पर भाजपा नेता विकास शर्मा, संदीप चीमा, राजकुमार खनीजों, सतवंत सिंह कमरा, ओम प्रकाश बांगा, पंकज बांगा, तिलक बांगा आदि थे। इधर, सनातान धर्म मंदिर, हर श्री नाथ मंदिर, काली मंदिर, सिद्देश्वर महादेव मंदिर, मारवाड़ी मंदिर, साईं मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।