फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से सूचना देने पर बीडीओ पर पांच हजार का जुर्माना

Sun, 20 Jan 2019 12:10 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ दिन देरी से सूचना देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने बीडीओ पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। आयोग ने जुर्माने की राशि बीडीओ के वेतन भुगतान बिलों से समायोजित कर राजकोष में जमा करने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन



ग्राम मिस्सरवाला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आसिम अजहर ने 24 मई 2015 को रोजगार सेवकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में पांच बिंदुओं पर काशीपुर की तत्कालीन बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी से सूचना मांगी थी। लेकिन लोक सूचना अधिकारी ने सौ दिन की देरी से सूचना उपलब्ध कराई थी। इसे लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अजहर द्वारा अपील दायर की गई।

राज्य सूचना आयुक्त जेपी ममगई ने अपील की सुनवाई करते हुए डॉ. निर्मला को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अपने स्पष्टीकरण में डॉ. निर्मला ने कहा कि वह बाजपुर में बीडीओ के पद पर तैनात है। उन पर 28 फरवरी 2018 तक काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार था। इस कारण सूचना देने में विलंब हुआ। आयोग ने पाया कि उक्त सूचना के संबंध में लोक सूचना अधिकारी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन


अत: उनके विरुद्ध शास्ति का समुचित मामला बनता है। सूचना आयुक्त ने बीडीओ डॉ. निर्मला पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए उक्त राशि बीडीओ के वेतन भुगतान से समायोजित कर राजकोष में जमा करने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें