फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकानों के आगे सामान रखने वाले 50 व्यापारियों का चालान

Thu, 05 Jun 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने पालिका और पुलिस टीम के साथ बुधवार शाम अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान दुकान से बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों का चालान कर 11 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूल किया। अभियान शुरू होने से व्यापारियों में खलबली मच गई। कई स्थानों पर टीम के साथ व्यापारियों की झड़प भी हो गई।
विज्ञापन


बीते दिनों लोनिवि की ओर से चिह्नित किए गए अतिक्रमण दायरे वाले स्थान को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर में लगने वाले ठेले, फड़ों और नाले पर सामान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा की अगुवाई में पालिका, पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया गया। पालिका ईओ मनोज दास ने बताया कि अभियान के तहत 50 व्यापारियों को चिह्नित किया। दुकान के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान चालान कर 11 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें