। एसओजी की त्वारित कार्रवाई से पंतनगर विवि के एक कर्मचारी को उनके खाते से ठगी कर निकालीे गयी रकम वापस मिल गई। एएसपी मंजूनाथ के निर्देशन में एसओजी टीम ने टास्क को पूरा किया।
पंतनगर विवि की बीज प्रशिक्षण प्रयोगशाला में कार्यरत सोमपाल सिंह से बृहस्पतिवार दोपहर किसी व्यक्ति ने फोन पर उनके एसबीआई खाते का एटीएम पिन ले लिया। कुछ देर बाद सोमपाल को पता चला कि उनके खाते से पेटीएम मैसेज के माध्यम से 50 हजार की रकम निकाल ली गई है। सोमपाल ने तुरंत एएसपी मंजूनाथ के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें घटना से अवगत कराया, जिस पर एएसपी ने एसओजी को काम पर लगा दिया। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा मोबाइल कपंनी के साथ ही बैंक के अधिकारियों से बातचीत की गई। आखिर में पेटीएम मैसेज पेयू से संपर्क कर सोमपाल के खाते से निकाले गये 50 हजार रुपये वापस उनके खाते में डलवा दिये। मामले को लेकर एएसपी मंजूनाथ का कहना है पूरी कार्रवाई के दौरान कई बिंदुओं पर काम किया गया, जिससे जल्द सफलता मिल गई।
फिलहाल हजारों की रकम वापस मिलने के बाद सोमपाल की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है, अगर तहरीर दी गई तो अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही मंजूनाथ ने जनता से अपील की है कि वह इस तरह से फोन पर किसी को भी अपना पिन नंबर या बैंक खाता संबंधी कोई जानकारी न दें और अगर ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। टीम में विद्याधर जोशी, प्रकाश भगत, महेंद्र डंगवाल थे।