फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से झोपड़ी में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वार्ड नम्बर 3 जसपुर खुर्द में मंगुरी देवी का परिवार एक झोपड़ी में रहता है। मंगुरी के पति लीला सिंह की मृत्यु हो चुकी है। पुत्र अमर सिंह व राजेन्द्र सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। रविवार की रात्रि हो रही आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा उसकी झोपड़ी पर आ गिरा। देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई । इस दौरान घर के सभी लोग झोपड़ी के बाहर दूसरी जगह सो रहे थे। एकाएक झोपड़ी में लगी आग को देख परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर मदद को आये लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मंगुरी ने बताया कि इस दौरान लगभग 50,000 रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। उधर सोमवार की सुबह क्षेत्र के लेखपाल ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें