रामनगर। होम क्वारन्टीन का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गुलरघाटी निवासी मोहम्मद इस्माइल का बेटा मोहम्मद इब्राहिम दिल्ली निजामुद्दीन स्थित मरकज से आया था पुलिस ने उस पर आईपीसी की धारा 188 269 270 और 54 आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर पुलिस ने कमल अधिकारी नामक युवक पर भी फेसबुक में भ्रामक पोस्ट डालने पर 188, 54 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।