कृषि विभाग किसानों की सुविधा के लिए धान के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगा। जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों के साथ ही 35 सहकारी समितियों से किसान छूट पर धान का बीज खरीद सकते हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को धान की विभिन्न किस्मों (पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26, एचकेआर -46, पीआर-113) के गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खुले बाजार में धान की पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26 किस्मों का भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल है।
सब्सिडी के बाद किसानों को इसका बीज 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। जबकि एचकेआर-46, पीआर -113 के बीज का मूल्य प्रति क्विंटल 1000 रुपये की दर से उपलब्ध हैं। किसानों को शीघ्र ही जिले की न्याय पंचायतों पर भी बीज उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही जिले की 35 सहकारी समितियों से भी किसान सब्सिडीयुक्त धान का बीज खरीद सकते हैं।
सहकारिता विभाग के पास गेहूं की 11 प्रजातियों के बीज उपलब्ध
रुद्रपुर। धान के साथ ही गेहूं के बीज भी सहकारी समितियों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान के बाद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। गेहूं की प्रजातियों में पीबीडब्लू-154, पीबीडब्लू--343, पीबीडब्लू -502, पीबीडब्लू-550, गेहूं यूपी-2554, गेहूं यूपी-2628, एचडी-2967, एचडी-3086, यूपी-262, पीबीडब्लू-644, डीबीडब्लू-17