काशीपुर। काशीपुर के बघेलेवाला के जूनियर हाईस्कूल में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 37 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों का संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। इस दौरान श्रम विभाग ने 490 श्रमिकों को टूल किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, दायित्वधारी सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सृष्टि बंसल आहूजा, मंडल अध्यक्ष बृजेशपाल, पार्षद विजय कुमार, ग्राम प्रधान विनय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदु मेहर आदि थे। प्रशासन की ओर से पीडी हिमांशु जोशी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, बीडीओ कमल किशोर पांडे आदि मौजूद रहे।