फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 4,833 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा, किसानों को होगा वितरित

Thu, 25 Sep 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रबी सीजन में किसानों को अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बार गेहूं, सरसों व मटर के बीज की कृषि विभाग की तरफ से शासन से डिमांड की गई थी। जिस पर शासन ने करीब 4,833 क्विंटल गेहूं का प्रमाणित बीज ऊधमसिंह नगर को भेज दिया है। बीजों का वितरण सभी न्याय पंचायतों के भंडार गृहों से किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में गेहूं की अच्छी खेती होती है। जिले में एक लाख से अधिक हेक्टेयर में प्रतिवर्ष गेहूं की फसल बोई जाती है। इस वर्ष कृषि विभाग ने अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके लिए निदेशालय से बीज की डिमांड की गई। इस पर निदेशालय की ओर से 4833 क्विंटल गेहूं का बीज, एक क्विंटल मटर का प्रदर्शन बीज और 38 क्विंटल सरसों का बीज जिले में भेज दिया गया है। जिले पर उपलब्ध बीजों को जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों के गोदामों में भेजा जा रहा है। इसमें गेहूं के प्रमाणित बीज दो हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान पर दिए जाएंगे। वहीं सरसों का बीज 50 प्रतिशत प्रति क्विंटल अनुदान पर किसानों में बांटा जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि अभी तक उपलब्ध बीजों को भंडारण गृहों में भेजा जा रहा है। जहां पर किसानों को अनुदान के आधार पर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


गेहूं बीज का नाम और उपलब्धता (क्विंटल में)
पीबीडब्ल्यू 343 - 500
पीबीडब्ल्यू 184 - 1800
डीबीडब्ल्यू 327 - 1348
डीबीडब्ल्यू 222 - 580
डीबीडब्ल्यू 303 - 605
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें