काशीपुर। कोशिश करने वालों को मंजिल मिल ही जाती है। यह कहानी काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान की है, जिन्होंने चार बार यूपीएससी की परीक्षा दी। असफलताओं से सीखा और आगे बढ़ती रहीं। आखिरी प्रयास में काशीपुर की बेटी ने 45वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में प्रिया सिंह चौहान गृह मंत्रालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
मूलरूप से यूपी के बदायूं की रहने वाली प्रिया की प्रारंभिक शिक्षा बदायूं और दिल्ली में हुई। प्रिया के पिता आरपीएस चौहान काशीपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। परिवार काशीपुर के अलीगंज रोड पर साउथ सिटी कॉलोनी में रहता है। प्रिया के बड़े भाई डॉ. शांतनु सिंह चौहान (रेडियो डायग्नोसिस) और भाभी डॉ. सोनाली सिंह (नेत्र सर्जन) हैं।
प्रिया ने बताया कि दिल्ली से बीटेक किया और 2020 में पहली बार यूपीएसपी की परीक्षा दी, लेकिन वह प्री परीक्षा भी पास नहीं सकी थी। इसी साल एसएससी की परीक्षा दी और गृह मंत्रालय में अकाउंटेंट के पद कार्यरत हो गई।