रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के बंगाली मंदिर भदईपुरा में लगे राजस्व शिविर में 11 उपभोक्ताओं ने 2.41 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया। इस दौरान बिजली का बकाया जमा न करने वाले 23 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पारुल चौधरी ने बताया कि खेड़ा क्षेत्र में 45 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए।