काशीपुर में अभियुक्तों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित दवाईयां और तमंचा।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित 435 इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक बरेली और मुरादाबाद से इंजेक्शनों की खेप लाकर उसे काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचने की फिराक में था। एक अन्य युवक को भी पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुुसार पकड़ा गया युवक छह माह पूर्व ही जेल से पेरोल पर छूटकर आया है।
शुक्रवार को आईटीआई थाने में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आईटीआई थाना प्रभारी बीडी जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने खड़कपुर देवीपुरा निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में योगेश ने यूपी से प्रतिबंधित इंजेक्शन लाकर काशीपुर और आसपास में इसकी आपूर्ति की बात स्वीकारी। इधर, पुलिस ने सैनिक कॉलोनी, जसपुरखुर्द निवासी अन्नू प्यारे को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अन्नू चोरी के एक मामले में हल्द्वानी जेल में बंद था। लॉकडाउन में उसे छह माह के लिए पेरोल पर रिहा किया गया था। मियाद पूरी होने के बाद भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। पुलिस टीम में एसआई राकेश कठायत, विनय कुमार, कमलपाल, संदीप नेगी और दीपक कठैत आदि थे।