फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-lran War: पश्चिमी एशिया के 11 देशों में फंसे ऊधमसिंह नगर के 424 प्रवासी, स्थानीय प्रशासन की हालत पर नजर

सार

स्थानीय प्रशासन की हालत पर नजरइस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच पश्चिमी एशिया के 11 देशों में ऊधमसिंह नगर जिले के 424 प्रवासी फंसे हुए हैं प्रवासियों की पहचान के लिए एक विस्तृत सूची तैयार की है और उनसे लगातार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका-इस्राइल जंग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में इस्रराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिमी एशिया के 11 देशों में ऊधमसिंह नगर जिले के 424 नागरिक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने इन प्रवासियों की पहचान के लिए एक विस्तृत सूची तैयार की है और उनसे लगातार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग रोजगार, पढ़ाई और अन्य कारणों से पश्चिमी एशिया में निवास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने विदेशों में फंसे हुए नागरिकों की सूची तैयार करने के साथ ही उनसे संपर्क साधने के लिए एक टीम लगाई है। इस टीम का उद्देश्य विदेश में फंसे लोगों की न केवल वर्तमान स्थिति का पता लगाना है बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाना भी है। इस प्रयास में दूतावासों और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अलग-अलग राष्ट्र के लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।

तहसीलदार प्रवासियों की संख्या

क्षेत्र फंसे हुए प्रवासियों की संख्या

बाजपुर 154

खटीमा 117

सितारगंज 50

गदरपुर 47

काशीपुर 26

रुद्रपुर 16

नानकमत्ता 14

कुल 424

विज्ञापन


इन राष्ट्रों में रह रहे लोग
संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजराइल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत, कतर आदि।

खुफिया एजेंसियां भी हुईं अलर्ट
जिले के प्रवासियों के अलग-अलग राष्ट्र में फंसने की सूचना के बाद ऊधमसिंह नगर की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। प्रवासियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौजूदा हालात की जानकारी जुटा कर अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। दूरभाष पर वार्ता का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग राष्ट्रों में फंसे जिले के प्रवासियों की लिस्ट बना कर प्रशासन को सौंप दी है। प्रशासन ने प्रवासियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसमें प्रवासी व उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं। - उमाशंकर तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें