फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यावसायिक व प्रबंधन क्षेत्र में 42% छात्राओं ने लिया प्रवेश, पिछली बार से सात प्रतिशत आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएम काशीपुर के नए बैच में छात्राओं की संख्या में पिछली बार से सात प्रतिशत आया उछाल
विज्ञापन


काशीपुर। व्यावसायिक व प्रबंधन क्षेत्र में महिला छात्रों की रूचि काफी बढ़ रही है। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में इस बार प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या 42 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आईआईएम काशीपुर में नए बैच 2024-26 के लिए पिछली बार से सात प्रतिशत अधिक छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पिछले सप्ताह बैच का स्वागत कार्यक्रम हुआ, इसके मुख्य अतिथि उत्तराखंड सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी थे। आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. सोमनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि आईआईएम काशीपुर देश के शीर्ष 10 आईआईएम बनने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कहा कि हमारे छात्र हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। सेतु आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने कहा कि सफल प्रबंधन के लिए चार प्रमुख तत्वों की पहचान करें ‘उद्देश्यपूर्ण प्रामाणिक नेतृत्व, सहयोगात्मक नेतृत्व, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा या दृष्टिकोण का उपयोग’।
विज्ञापन

नए बैच में है शैक्षणिक विविधता
संस्थान में प्रमुख पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - एनालिटिक्स (एमबीए - ए) में 471 विद्यार्थियों में से 196 महिला छात्रों को प्रवेश दिया है। शैक्षणिक विविधता के तहत नए बैच में 37 प्रतिशत छात्र इंजीनियरिंग और 33 प्रतिशत वाणिज्य से हैं। 12 प्रतिशत से अधिक विज्ञान, 6 प्रतिशत कला और 11 प्रतिशत छात्र चिकित्सा, संचार और अन्य क्षेत्रों से हैं। बैच का कुल कार्य अनुभव 13 महीने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें